इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने से चुराह उपमंडल की करीब 52 पंचायतों के हजारों युवाओं को मिलेगा लाभ उपमंडल चुराह के युवाओं को आगामी समय में विभ...
भंजराड़ू में सात करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम
इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने से चुराह उपमंडल की करीब 52 पंचायतों के हजारों युवाओं को मिलेगा लाभ
उपमंडल चुराह के युवाओं को आगामी समय में विभिन्न खेल गतिविधियों की तैयारियों करने के लिए दर-बदर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्राम पंचायत भंजराडू में सात करोड़ रुपये से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग तीसा की ओर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। इसके बाद इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इंडोर स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने से चुराह उपमंडल की करीब 52 पंचायतों के हजारों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग, जिम, टेबल टेनिस और स्विमिंग पुल सहित अन्य खेलों की व्यवस्था रहेगी। इससे युवा एक ही छत के नीचे विभिन्न खेलों का अभ्यास कर सकेंगे और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आएगी। इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। जोगिंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चुराह