कुणाल पथरी रोड के पास मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

 पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत कुणाल पथरी रोड के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जान...

कुणाल पथरी रोड के पास मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

कुणाल पथरी रोड के पास मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

 पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत कुणाल पथरी रोड के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। ए एसपी कांगड़ा रजिंदर जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त स्थान पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के पास कबाड़ का सामान पाया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसका फोटो आसपास के थानों में भेजा जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।