आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष रखीं लंबित मांगें

चंबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेल्पर संघ जिला चंबा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष अंजना कुमारी की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष रखीं लंबित मांगें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष रखीं लंबित मांगें

चंबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेल्पर संघ जिला चंबा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष अंजना कुमारी की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया।
अंजना कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सेवाएं दे रही हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन कार्यों और विभागीय जिम्मेदारियों का बोझ भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है।

ज्ञापन में सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति के लिए कार्यकर्ताओं का कोटा बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने, प्रत्येक कार्यकर्ता को नया 5जी मोबाइल फोन और 375 रुपये मासिक इंटरनेट भत्ता देने की मांग की गई। इसके अलावा नर्सरी अध्यापिका के पदों पर भर्ती में योग्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अवसर देने, सेवानिवृत्ति आयु 6

प्रतिनिधिमंडल में मीनाक्षी देवी, अंजू कुमारी, शिवानी, रीना देवी, शकुंतला कुमारी, विमला कुमारी, कमला देवी, बॉबी देवी, कंचन, आशा ठाकुर, इंदिरा ठाकुर और कांता देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।5 वर्ष करने और मानदेय में घोषित एक हजार रुपये की बढ़ोतरी जल्द लागू करने का आग्रह किया गया। संघ ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और अन्य सरकारी लाभ देने की मांग भी उठाई।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें