भटियात उपमंडल के अग्रणी शिक्षण संस्थान हिमालयल पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा आरूषि ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर मेरिट सूची...
आरूषि ने प्रदेश भर में पाया छठा स्थान
भटियात उपमंडल के अग्रणी शिक्षण संस्थान हिमालयल पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा आरूषि ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान हासिल कर प्रदेश भर में छठा स्थान पाया है। आरूषि की इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में जश्न का माहौल है। रविवार को स्कूल परिसर में मेधावी छात्रा का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा व प्रिंसीपल वंदना शर्मा ने स्टाफ सदस्यों संग आरूषि का मेरिट सूची में स्थान दर्ज करवाकर संस्थान का नाम रोशन करने के लिए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाने और पीठ थपथपाने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आरुषि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं अपनी कडी मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका भविष्य में एक सफल साटवेयर इंजीनियर बनने का सपना है। स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा ने बताया कि कुल 39 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 23 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 28 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी।