ऊपरी शिमला की सबसे बड़ी ढली सब्जी मंडी में मौसम खुलने के बाद अचानक मटर की आमद में वृद्धि हुई है। बीते सप्ताह कम मात्रा में मटर आ रहा था लेकिन इसके बाद...
मौसम खुलते ही आमद के साथ बढ़े मटर के दाम
ऊपरी शिमला की सबसे बड़ी ढली सब्जी मंडी में मौसम खुलने के बाद अचानक मटर की आमद में वृद्धि हुई है। बीते सप्ताह कम मात्रा में मटर आ रहा था लेकिन इसके बाद बारिश होने और रविवार से मौसम साफ होने के बाद मटर की आमद काफी बढ़ गई हैं। सोमवार को ढली सब्जी मंडी में करीब 500 बोरी मटर विभिन्न क्षेत्रों से बिक्री के लिए पहुंचा तथा दामों में भी थोड़ा सुधार देखने को मिला जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को मंडी में बेहतर क्वालिटी का मटर अधिकतम 42 रुपए प्रति किलो तक बिका, जबकि ओलो से प्रभावित व हल्की क्वालिटी का मटर 15 से 30 रुपए तक बिका।