उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने पलेई और टिपरी में पर्यटक गतिविधियों को सशक्त बनाने को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि त...
तलेरु में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाओ प्रतिबंध
उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने पलेई और टिपरी में पर्यटक गतिविधियों को सशक्त बनाने को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि तलेरू झील के समीप स्थित पलेई और टिपरी गांव में पर्यटन गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारी प्रभावी और त्वरित कदम उठाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी सलूणी को निर्देश दिए कि स्थानीय युवाओं को पर्यटन से संबंधित गतिविधियों में शामिल करने के प्रयास किए जाएं ताकि इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बेहतर पर्यटन सुविधाएं हासिल हो सके। तथा क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष तौर पर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पर्यटन स्थल तलेरु में प्लास्टिक का उपयोग सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए और स्वच्छता एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। वह शुक्रवार को पर्यटन स्थल तलेरु में पर्यटन विकास को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
उपायुक्त के बोल तलेरू को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में किया जायेगा विकसित
उपायुक्त ने कहा कि तलेरू में जैटी के संवर्धन का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही चमेरा-एक झील के समीप स्थित तलेरु से पलेई और टिपरी गावं तक बोटिंग गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए डाकयार्ड स्थापित किए जाएंगे ताकि बोटों के सुरक्षित संचालन एवं रूकने की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि तलेरु में पर्यटकों के लिए उपलब्ध टायलेट, रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाओं का मरम्मत कार्य खंड विकास अधिकारी सलूणी द्वारा पूर्ण कर दिया गया है। साथ ही लगभग बीस वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी विकसित की गई है। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली अन्य सुविधाओं का कार्य भी जारी है, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में तलेरू को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम निरंतर उठाए जाएंगे। इससे तलेरू जिला चंबा का एक आकर्षक और सुविधाजनक पर्यटन स्थल बनकर उभर सके।
पर्यटन विकास समीक्षा बैठक में ये-ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, राजीव मिश्रा, जीवन कुमार, महेश चंद, खंड विकास अधिकारी सलूणी कंवर सिंह आदि मौजूद रहे