दो घंटे की बारिश में पानी में डूबा बनीखेत का कारोबार

मूसलाधार बारिश से दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब, तीन बाइकें, पुलिया भी जलमग्न बारिश से सड़क ने धरा नाले का रूप, तेज बहाव से खौफजदा हुए बनीखेत...

दो घंटे की बारिश में पानी में डूबा बनीखेत का कारोबार

दो घंटे की बारिश में पानी में डूबा बनीखेत का कारोबार

मूसलाधार बारिश से दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब, तीन बाइकें, पुलिया भी जलमग्न
बारिश से सड़क ने धरा नाले का रूप, तेज बहाव से खौफजदा हुए बनीखेत कस्बे के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। मूसलाधार बारिश ने बनीखेत कस्बे में बुधवार देर शाम को काफी तबाही मचाई। दो घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश से पधर बाजार और मुख्य बाजार जलमग्न हो गए।
देखते ही देखते पधर नाले का पानी सड़क पर आ गया। पानी 8 दुकानों, 20 अस्थायी दुकानों में घुस गया। इससे सामान खराब हो गया। तीन बाइकें और पैदल चलने के लिए बनाई एक पुलिया भी जलमग्न हो गई।

 

बुधवार शाम साढ़े छह से साढ़े आठ बजे भारी बारिश हुई। कुछ ही मिनटों में पधर बाजार ने नदी का रूप धर लिया। कई जगह पानी कमर तक पहुंच गया। राहगीर और वाहन चालक जहां थे, वहीं रुकने को मजबूर हो गए। कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। स्थानीय निवासी संदीप कुमार, गुरबहादुर, अतुल कुमार, सुभाष कुमार, मुनीश कुमार, सुरजीत सिंह अरोड़ा, विनोद कुमार, विकास कुमार, मोहिंदर सिंह और विजय कुमार ने बताया कि पधर नाले के चैनलाइजेशन से नाला संकरा होने से पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। छोटे नालों का पानी मुख्य नाले में नहीं मिल रहा। इससे पधर बाजार में जलभराव की स्थिति बन रही है। एनएच के किनारे बनीं नालियों की निकासी भी सही नहीं है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बंद नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए।