थलोगा में भालू और तेंदुए का हमला, गाय बनी शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

तेंदुए ने गोशाला में घुसकर तीन भेडों व एक बैल को बुरी तरह किया जख्मी उपतहसील तेलका के तहत ग्राम पंचायत मौडा के थलोगा गांव में भालू और तेंदुए ने गोश...

थलोगा में भालू और तेंदुए का हमला, गाय बनी शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

थलोगा में भालू और तेंदुए का हमला, गाय बनी शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

तेंदुए ने गोशाला में घुसकर तीन भेडों व एक बैल को बुरी तरह किया जख्मी

उपतहसील तेलका के तहत ग्राम पंचायत मौडा के थलोगा गांव में भालू और तेंदुए ने गोशाला में घुसकर एक गाय को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही तीन भेडों व एक बैल को बुरी तरह जख्मी कर दिया। साथ ही रिहायशी क्षेत्र के इर्द-गिर्द जंगली जानवरों की मौजूदगी ने लोगों को डरा कर रख दिया है। हालात यह है कि ग्रामीणों का सुबह-शाम चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण तेज राम, संजीव कुमार, विकास कुमार, पृथी सिंह, व्यास देव, जीतू राम, डीआर ठाकुर, मदन कुमार व कन्हैया राम आदि ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र के समीप जंगली जानवर झुंड बनाकर सरेआम घूमते देखे जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इन जंगली जानवरों को रिहायशी क्षेत्र से खदेड़ने की मांग की 

इस वर्ष जंगली जानवरों ने मक्की की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। मगर गत रोज गोशाला में घुसकर मवेशियों को निशाना बनाने की घटना के बाद दहशत का माहौल बनकर रह गया है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द जंगली जानवरों को रिहायशी क्षेत्र से खदेड़ा न गया तो यह कभी भी इंसान पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग उठाई है कि जल्द ही जंगली जानवरों को रिहायशी क्षेत्र से खदेडक़र आंतक से निजात दिलाई जाए।