बहन की विदाई के बाद घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर की ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल में मंगलवार सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बहन की विदाई के...

बहन की विदाई के बाद घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

बहन की विदाई के बाद घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर की ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल में मंगलवार सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बहन की विदाई के ठीक बाद घर लौट रहे इकलौते भाई दिनेश शर्मा (30) पुत्र घनश्याम शर्मा की मौत हो गई। जिस घर से कुछ घंटे पहले बेटी की डोली उठी थी, वहां जवान बेटे की मौत की खबर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

काफी देर बाद जब स्थानीय लोगों ने उसे सड़क किनारे घायल और बेसुध अवस्था में देखा तो तुरंत एक निजी वाहन का इंतजाम कर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि तब तक काफी समय बीत चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना संसारपुर टैरेस के प्रभारी संजय शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात दिनेश शर्मा की बहन का विवाह तलवाड़ा में संपन्न हुआ था। बहन की विदाई के बाद मंगलवार सुबह दिनेश कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बढ़ाल के समीप कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद दिनेश किसी तरह वाहन से बाहर तो निकल आए, लेकिन तड़के का समय होने के कारण काफी देर तक वहां से कोई नहीं गुजरा और किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी।