श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान जवाली के बीएसएफ इंस्पेक्टर का निधन

रैहन/जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नाना खास के एक बीएसएफ अधिकारी का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से न...

श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान जवाली के बीएसएफ इंस्पेक्टर का निधन

श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान जवाली के बीएसएफ इंस्पेक्टर का निधन

रैहन/जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नाना खास के एक बीएसएफ अधिकारी का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नाना खास निवासी जनक राज चौहान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी तैनाती श्रीनगर में थी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें छाती में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दिवंगत जांबाज अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन की खबर मिलते ही जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव और क्षेत्र में माहौल गमगीन है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत सैनिक को एक बेहद मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व का धनी बताया। जानकारी के अनुसार, सैनिक का पार्थिव शरीर श्रीनगर से उनके पैतृक गांव नाना खास लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक श्मशान घाट पर किया जाएगा।