मटर की बंपर फसल देखकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे सलूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिछला डियूर, भड़ेला, कंधवारा, खड़जौता, डांड, सूरी और किलोड़ के...
सलूणी क्षेत्र में मटर की बंपर फसल, खेतों में ही हो रहा सौदा
मटर की बंपर फसल देखकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे
सलूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिछला डियूर, भड़ेला, कंधवारा, खड़जौता, डांड, सूरी और किलोड़ के किसानों के चेहरे मटर की बंपर फसल देखकर खुशी से खिल गए हैं। खास बात यह है कि व्यापारी सीधे खेतों से मटर खरीद रहे हैं, जिससे किसानों को मंडियों तक फसल नहीं ले जानी पड़ रही है। इस बार प्रति किलो 120 से 140 रुपये तक का भाव किसानों को मिल रहा है। मटर की फसल चंबा से लेकर जालंधर, पठानकोट और अमृतसर की मंडियों में पहुंचाई जा रही है। इस साल मटर की पैदावार अच्छी हुई है। दाम भी चौखे मिल रहे हैं। हम खेतीबाड़ी पर ही निर्भर है। अब तक दस किलो से ज्यादा मटर बेचें हैं। संजीव कुमार, किसान
मक्की की फसल को एक तरफ बारिश से हुआ नुकसान और दूसरी तरफ बंदर और सुअरों ने कर दिया तबाह
मक्की की फसल इस बार नहीं निकली, बारिश से तो नुकसान हुआ ही था। दूसरी तरफ बंदर और सुअरों ने भी फसल तबाह कर दी। हालांकि मटर की फसल से अच्छी कमाई हुई है। मोहम्मद शाहिद शाह, किसान