हफ्ते में दो दिन ही मिल रही बस सेवा

 डलहौजी-चीलबंगला रूट पर चलने वाली एकमात्र सरकारी बस सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही संचालित हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीण...

हफ्ते में दो दिन ही मिल रही बस सेवा

हफ्ते में दो दिन ही मिल रही बस सेवा

 डलहौजी-चीलबंगला रूट पर चलने वाली एकमात्र सरकारी बस सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही संचालित हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक साल से हालात जस के तस बने हुए हैं। नियमित बस सेवा न होने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। जबकि सबसे अधिक दिक्कत स्कूली विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही है। बच्चे घंटों सड़क किनारे बस का इंतजार करते हैं, लेकिन अधिकांश दिनों में उन्हें निराश ही लौटना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों मनीष भारद्वाज, पृथी चंद, करतार चंद, राज कुमार, संजीव कुमार, सरोज ठाकुर, विनोद कुमार, तिलक राज और ओमी चंदन ने बताया कि कई बार परिवहन निगम को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में इस मुद्दे को लेकर रोष लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द बस सेवा को नियमित नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें