कंपनी अधिकारी महक ने पात्र अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन करने का किया आह्वान बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में कॅरिअर काउंसलिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आ...
बट्ट ITI बोंखरी मोड़ में विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण के प्रति किया जागरूक
कंपनी अधिकारी महक ने पात्र अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन करने का किया आह्वान
बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में कॅरिअर काउंसलिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर निजी कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण के प्रति जागरूक किया। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट के चेयरमैन परवेज अली बट्टी ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के पद पर युवाओं को चयनित किया जा रहा है। चयन होने पर अभ्यर्थियों को कम्पनी के द्वारा पहले तीन माह 12,750 रुपये मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी उन्हें 18,042 रुपये सीटीसी प्रतिमाह का भुगतान करेगी। कंपनी अधिकारी महक ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा और आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आयु 18 से 26 वर्ष रखी गई है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन करने का आह्वान किया है।