कांगड़ा जिले के अंतर्गत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार रात को सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ...
अनियंत्रित होकर सड़क से खड्ड में गिरी कार; दो लोगों की माैत, तीन घायल
कांगड़ा जिले के अंतर्गत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार रात को सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार रात को सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चडी-घेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड के किनारे जा पहुंची। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के सभी पार्ट अलग होकर बिखर गए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं
जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग शुक्रवार रात को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार के दरवाजे, पहिए और इंजन तक अलग-अलग होकर बिखर गए। मृतकों की पहचान करण बहादुर (40 वर्ष), पुत्र वीर बहादुर और करीना देवी (18 वर्ष) पुत्री सुरेश कुमार पंचायत भितलू (गांव कुट)के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुए तीन अन्य लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर जोनल अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सुबह मिली हादसे की सूचना
हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। रास्ता सुनसान होने और अंधेरा होने के कारण रात के समय किसी को भी इस हादसे की भनक नहीं लगी। शनिवार सुबह जब राहगीर वहां से गुजरे और उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी के पुर्जे देखे तो हादसे का पता चलाद। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या किसी तकनीकी खराबी की वजह से।