तीसा मार्ग पर पुखरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि कार सड़क से नीचे खाई में नहीं लुढ़की। इस दौरान चालक सहित अन्य...
पुखरी के पास सड़क पर पलटी कार
तीसा मार्ग पर पुखरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि कार सड़क से नीचे खाई में नहीं लुढ़की। इस दौरान चालक सहित अन्य सवार बाल-बाल बच गए। जैसे ही कार सड़क पर पलटी तो एयरबैग भी खुल गए। काफी देर तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में कार को सीधा करके सड़क के किनारे किया गया। उसके बाद यातायात सुचारु हुआ। यह मामला पुलिस में भी दर्ज नहीं हो पाया।