जंगली जानवर को बचाते खाई में गिरी कार, चालक ने छलांग लगा बचाई जान

सलूणी-किलोड़ सड़क पर चांदल नाले के समीप बुधवार देर रात को जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि च...

जंगली जानवर को बचाते खाई में गिरी कार, चालक ने छलांग लगा बचाई जान

जंगली जानवर को बचाते खाई में गिरी कार, चालक ने छलांग लगा बचाई जान

सलूणी-किलोड़ सड़क पर चांदल नाले के समीप बुधवार देर रात को जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
गनीमत यह रही कि चालक ने गाड़ी गिरते समय छंलाग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं। नागरिक अस्पताल सलूणी में उपचार के बाद चालक को घर भेज दिया गया है। घायल चालक की पहचान सलूणी क्षेत्र के मदन लाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को मदन लाल सलूणी की ओर से से आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी के आगे अचानक जंगली जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाने लगी तो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से छलांग लगा दी। इससे उनकी जान बच गई। सुबह जब ग्रामीणों ने गाड़ी को खाई में देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सलूणी-किलोड़ मार्ग की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। बीते वर्ष आई आपदा के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। इससे लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने से स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है।

ग्रामीण रविंद्र कुमार, देस राज, चैन सिंह, राकेश कुमार, प्रेम लाल, चमन लाल, अशोक कुमार और निधिया ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि उक्त स्थान पर जल्द डंगे का निर्माण करवाया जाए। उधर, डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें