मणिमहेश यात्रा पर निकले बिना हेलमेट और परमिट वाले 18 बिगड़ैल चालकों के काटे चालान

आरटीओ राम प्रकाश ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता मणिमहेश यात्रा के दौरान परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट और परमि...

मणिमहेश यात्रा पर निकले बिना हेलमेट और परमिट वाले 18 बिगड़ैल चालकों के काटे चालान

मणिमहेश यात्रा पर निकले बिना हेलमेट और परमिट वाले 18 बिगड़ैल चालकों के काटे चालान

आरटीओ राम प्रकाश ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मणिमहेश यात्रा के दौरान परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट और परमिट वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को आरटीओ की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर 18 चालकों के चालान काटे हैं। आरटीओ राम प्रकाश ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में बिना हेलमेट यात्रा करना, ओवरलोडिंग करना या परमिट के नियमों का उल्लंघन करना खतरनाक साबित हो सकता है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी और व्यावसायिक वाहनों से यात्रा पर पहुंच रहे हैं। आरटीओ का कहना है कि नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना तय किया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।