चम्बा जिला के कुछ स्थानों पर बिजली पानी की व्यवस्था बंद गत 48 घंटे से भी अधिक समय से भारी बारिश के चलते चंबा जिला मुख्यालय देश-प्रदेश से अलग-...
चंबा जिला का देश से कटा संपर्क, आवाजाही ठप, मणिमहेश में फंसे सैकड़ों श्रद्धालु
चम्बा जिला के कुछ स्थानों पर बिजली पानी की व्यवस्था बंद
गत 48 घंटे से भी अधिक समय से भारी बारिश के चलते चंबा जिला मुख्यालय देश-प्रदेश से अलग-थलग पड़ गया है। एक और जिला मुख्यालय को जोडऩे वाली सभी सडक़ें क्षतिग्रस्त हैं, तो वही मोबाइल नेटवर्क भी तकनीकी खराबी के कारण जवाब दे चुका है। बारिश के कारण चंबा-पठानकोट मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद है। वहीं नूरपुर -लाडू-बनीखेत-जोत मार्ग भी जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद है। गत 24 घंटे से इन बंद बड़े मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है , जिस कारण जिला मुख्यालय क्षेत्र जिला के कई उपमंडलों में रोजमर्रा की वस्तुओं का अभाव देखने लगा है। जिला मुख्यालय के कुछ स्थानों पर भी बिजली व्यवस्था बंद है। बारिश ठहर जाने पर प्रशासन ने रात भर जब कार्य शुरू कर दिए थे।
मणिमहेश में फंसे सैकड़ों श्रद्धालु
मणिमहेश यात्रा को भारी बारिश के चलते बेशक ही प्रशासन ने अस्थायी तौर पर रोक दिया हो, लेकिन यात्रा में आ चुके सैकड़ों श्रद्धालुओं उनके परिजनों की सांसे अभी भी अटकी हुई है। जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में मणिमहेश डल झील से जिला चंबा मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों श्रद्धालु फंस चुके हैं, क्योंकि आवाजाही का एकमात्र साधन चंबा-भरमौर मार्ग पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। मौजूदा समय में मणिमहेश डल झील से हड़सर व भरमौर तक करीब 1000 से भी अधिक श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों पर रुके हुए हैं। भरमौर से चंबा तक स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं की स्थायी तौर पर आश्रय दिया है। समूचे भरमौर उपमंडल का संपर्क यातायात व संचार की दृष्टि से जिला मुख्यालय व देश प्रदेश से कट चुका है