जिला चंबा के सात विकास खंडों में पंचायत समिति की 135 और जिला परिषद की अठारह सीटों की मतगणना का कार्य रविवार को निपटाया गया। जिला के विभिन्न विकास खंडो...
चंबा को मिले नए पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य
जिला चंबा के सात विकास खंडों में पंचायत समिति की 135 और जिला परिषद की अठारह सीटों की मतगणना का कार्य रविवार को निपटाया गया। जिला के विभिन्न विकास खंडों में मतगणना के पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना का कार्य संपन्न हुआ। दोपहर बाद जिला के विभिन्न विकास खंडों से पंचायत समिति सदस्यों के चुनावी नतीजे आने का क्रम आरंभ हो गया, जोकि देर शाम तक जारी रहा। पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना का कार्य निपटने के बाद जिला परिषद की सीटों की मतगणना आरंभ हुई। जिला परिषद सीटों के परिणामों के देर रात तक घोषित होने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है जिला चंबा में ग्रामीण संसद के चुनावों के तीन चरणों की प्रक्रिया निपटने के बाद पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य सीट की मतपेटियों को कड़े पहरे में विकास खंड मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था। इन पदों के लिए मतगणना का कार्य रविवार को निपटाया गया।
रविवार को चंबा, मैहला, सलूणी, तीसा, भटियात, भरमौर व पांगी विकास खंड मुख्यालय में निर्धारित मतदान केंद्रों में प्रत्याशियों के काउंटिग एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटियों को खोला गया। इसके बाद मतगणना का कार्य आरंभ किया गया। रविवार को मतगणना केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों की खासी भीड़ देखने को मिली। दोपहर बाद पंचायत समिति सदस्य की सीटों के परिणाम घोषित होने का सिलसिला आरंभ हुआ। विजेता प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। उन्होंने विजेता का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
मतणना केंद्र के बाहर पुलिस जवानों का पहरा
मतगणना केंद्र के अंदर व बाहर कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। बहरहाल, रविवार को विकास खंड मुख्यालयों में पंचायत समिति व जिला परिषद सीटों की मतगणना का कार्य निपटाया गया।
चंबा जिला के विजयी उम्मीदवारों की सूची
समिति सदस्य
विकास खंड तीसा
वार्ड विजेता प्रत्याशी
तीसा-दो शंकुतला देवी
कुठेड बधौडा तेलो देवी
चोली हिलो देवी
बणतर कुलदीप कुमार
सनवाल खुर्शीदा
बैरागढ भाग सिंह
बोंदेडी शुभद्रू देवी
जुंगरा द्रौपतू
घुलेई ज्योतिका नेगी
थनेईकोठी रजिमा बेगम
खुशनगरी गीता देवी
विकास खंड पांगी
वार्ड विजेता प्रत्याशी
धरवास मीना कुमारी
सुराल रीता
लुज प्रेमदेई
करेल सतीश कुमार
करयास सत्तो देवी
किलाड़ जितिंद्र कुमार
हुडान भटोरी रोशनी देवी
करयूनी कोठी शक्ति कुमार
कुमार हरि सिंह
साच महेंद्र सिंह
फिंडरू हरेश कुमार
सेचू मान सिंह
साहली रीना देवी
रेई मीना कुमारी
पुर्थी अमर देई
विकास खंड भरमौर
वार्ड विजेता प्रत्याशी
गरोला जय शंकर
चौबिया उषा कुमारी
हडसर मनोहर लाल
कुलेठ गुलशन कुमार
चन्हौता राकेश कुमार
होली शुभकरण
सियूर पूजा देवी
न्याग्रां आरती देवी
जगत शिल्पा देवी
दुर्गेठी ममता शर्मा
पुल्लन जोशना देवी
तुंदाह सुनीता देवी
भरमौर कुमारी सारिका
खणी प्रवेश कुमार
संचुईं रविंद्र कुमार
विकास खंड मैहला
वार्ड विजेता प्रत्याशी
रजेरा- बैली तनु
कीडी-अठलुईं मोनू देवी
किलोड-कुनेड मीनाक्षी
करियां- लुडडू अजय कुमार
चडी-बंदला-फागड़ी स्र्वणा
गुवाड-सराहन विजय
गैहरा-ब्रेही ज्ञान चंद
रठियार-बसोधन अर्पणा
राडी-प्रीणा मनोज कुमार
दाडवी-मैहला मनीषा देवी
बलोठ-खुंदेल शिवदत्त
कोलका-कपाहडा सत्या देवी
भडियां-जटकरी बबली देवी
गागला-कुठेड पिंकी देवी
गुराड- डुलाडा कमल किशोर
छतराडी- पूर्णचंद पूर्ण चंद
लेच-पियूहरा रजनी देवी
उटीप-बाट पवन कुमार
सुनारा-लोथल सपना देवी
मंगला-बख्तपुर सुनील कुमार
बकानी-जांघी लेखराज
विकास खंड चंबा
वार्ड विजेता प्रत्याशी
द्रडडा मीना कुमारी
कोहलडी निशा देवी
सिंगी जीवन कुमार
मसरूंड हेम सिंह
झुलाडा खेम राज
प्राहनवी काजल शर्मा
रूपणी मीनाक्षी
भनौता नरेश
पुखरी वीना कुमारी
सिढकुंड टेक चंद
चंबी आरती
हरिपुर ज्योति कुमारी
पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के बाद शुरू हुई जिला परिषद की सीटों की मतगणना
पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना का कार्य निपटने के बाद जिला परिषद की सीटों की मतगणना आरंभ हुई।उल्लेखनीय है जिला चंबा में ग्रामीण संसद के चुनावों के तीन चरणों की प्रक्रिया निपटने के बाद पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य सीट की मतपेटियों को कड़े पहरे में विकास खंड मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था। इन पदों के लिए मतगणना का कार्य रविवार को निपटाया गया। रविवार को चंबा, मैहला, सलूणी, तीसा, भटियात, भरमौर व पांगी विकास खंड मुख्यालय में निर्धारित मतदान केंद्रों में प्रत्याशियों के काउंटिग एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटियों को खोला गया।