Chamba : जिले में बंद होने का नाम नहीं ले रहा नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार

चंबा। जिले में नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी स्थानीय केमिस्ट युवाओं को नशीली दवाइयां बेचते हुए पाए जा रहे हैं तो क...

Chamba : जिले में बंद होने का नाम नहीं ले रहा नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार

Chamba : जिले में बंद होने का नाम नहीं ले रहा नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार

चंबा। जिले में नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी स्थानीय केमिस्ट युवाओं को नशीली दवाइयां बेचते हुए पाए जा रहे हैं तो कभी ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां युवाओं को अवैध तरीके से दवाइयां बेच रही हैं। इसके प्रमाण पिछले कुछ महीनों में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों ने ऑनलाइन आने वाले पार्सलों में नशीली दवाइयों को पकड़ा। डाक विभाग से आने वाले कुरियरों में भी नशीली दवाइयों की सप्लाई का भंडाफोड़ हुआ। अभी विभाग एक दवा कंपनी पर शिकंजा कसने की तैयारी करता ही है तो दूसरी कंपनी जिले के युवाओं को नशीली दवाइयां बेचना शुरू कर देती है। ऐसे में विभाग के लिए ऑनलाइन दवाई बेचने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसना मुश्किल हो गया है। पांच से अधिक फार्मेसी कंपनियों को विभाग नोटिस भी जारी कर चुका है। इसमें उन्हें यह हिदायत दी गई है कि वे डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को भी ऑनलाइन दवाई न बेचें। इसमें कुछ कंपनियों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है।