इंटरनेट शुरू होने पर फिर दुनिया से जुड़ा चंबा

जिला चंबा में पिछले चार दिनों बाद मोबाइल व इंटरनेट सेवा गुरूवार देर शाम बहाल हो गई। मोबाइल व इंटरनेट सेवा बहाल होने से चंबा जिला का संपर्क शेष विश्व स...

इंटरनेट शुरू होने पर फिर दुनिया से जुड़ा चंबा

इंटरनेट शुरू होने पर फिर दुनिया से जुड़ा चंबा

जिला चंबा में पिछले चार दिनों बाद मोबाइल व इंटरनेट सेवा गुरूवार देर शाम बहाल हो गई। मोबाइल व इंटरनेट सेवा बहाल होने से चंबा जिला का संपर्क शेष विश्व से जुड गया है। जिला में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के चलते पिछले चार दिनों से जिला में सरकारी व निजी कार्यालयों सहित समाचार पत्रों के कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप्प पडकर रह गया है। मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण पडोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालुओं में खासी नाराजगी देखने को मिल रही थी। उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम को अचानक बीएसएनएल, जिओ व एयरटेल कंपनी की मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं अचानक चंबा, सलूणी, तीसा व भरमौर में ठप्प पड गई है। इसके चलते चंबा जिला का दूरसंचार संपर्क पूरी तरह से कट गया। जिलावासी पिछले चार दिनों से मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। गुरूवार शाम करीब साढे छह बजे जिला मुख्यालय चंबा में करीब चार दिनों के बाद मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बहाल हो पाई हैं।
श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं को लेकर नारेबाजी
चंबा। मणिमहेश यात्रा पर आए भद्रवाह श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की कमी से नाराज होकर गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए मौके पर भारी तादाद में पुलिस जवान भी तैनात रहे। श्रद्धालुओं का कहना था कि वे पिछले तीन-चार दिनों से जिला मुख्यालय में फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन की ओर से कोई भी सुविधा मुहैया नहीं करवाई जा रही है। पेयजल संकट होने के चलते पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड रहा है। शौचालयों में पानी न होने से खुले में शौच को मजबूर होना पड रहा है। हालात यह है कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की कोई सुध नहीं ली जा रही है।