आज लोगों की आवाजाही के लिए खुलेगा चौगान

मुख्यालय के ऐतिहासिक चौगान करीब छह माह बाद बुधवार यानि पंद्रह अप्रैल से आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। चौगान का जीर्णीद्धार का कार्य मुक्म...

आज लोगों की आवाजाही के लिए खुलेगा चौगान

आज लोगों की आवाजाही के लिए खुलेगा चौगान

मुख्यालय के ऐतिहासिक चौगान करीब छह माह बाद बुधवार यानि पंद्रह अप्रैल से आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। चौगान का जीर्णीद्धार का कार्य मुक्म्ममल कर लिया गया है। चौगान में हरी दूब को मशीन के साथ समतल कर दिया गया है। इन दिनों चौगान में बिछी हरी दूब की पटटी ने इसके सुदंरता को चार चांद लगाकर रख दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष सर्दियों के मौसम में ऐतिहासिक चौगान को जीर्णीद्धार कार्य के चलते आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता है। इस अवधि में चौगान को मिंजर मेले सहित अन्य आयोजनों से मिले जख्मों की भरपाई कर पुरानी लुक लौटाई जाती है। इस अवधि में चौगान के हरी दूब रहित जगह पर घास उगाने के साथ गडढों आदि को भरकर समतल किया जाता है।

घूमने का लुत्फ
इस बार भी करीब छह माह की अवधि तक चौगान में जीर्णीद्धार कार्य जारी रहा। इस दौरान चौगान में हरी दूब की पट्टी की दूब उगाने के साथ ही गड्ढों को भरने का कार्य किया गया। अब यह कार्य पूरा हो गया है। बुधवार से चौगान को दोबारा आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद लोग चौगान में शाम- सवेेरे सैर करने, घूमने का लुत्फ उठा सकेगें।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें