चंबा-सिढकुंड मार्ग पर पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने हरिपुर के समीप एक युवक को 3.18 ग्राम चिट्टे सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ सदर...
हरिपुर में युवक, तुनुहट्टी में सवार से पकड़ा चिट्टा
चंबा-सिढकुंड मार्ग पर पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने हरिपुर के समीप एक युवक को 3.18 ग्राम चिट्टे सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। आरोपी से चिट्टे खेप की खरीद-फ्रोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू सैल टीम के मुख्य आरक्षी योगराज की अगुवाई में टीम इलाके की गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर हरिपुर के पास जलशक्ति विभाग के जलभंडारण टैंक के समीप संदिग्धावस्था में खड़े युवक पर पड़ी। पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए युवक से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान विशाल कुमार शर्मा वासी गांव डूला पोस्ट आफिस सरू तहसील चंबा के तौर पर बताई। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक की तलाशी दौरान कब्जे से 3.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी के बोल
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।