आज से चुराह महोत्सव, 11 को होगा भंजराडू महादंगल

सांस्कृतिक संध्या, स्टार नाइट और खेल गतिविधियों से गुलजार रहेगा चुराह मंच भंजराडू महादंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दमखम...

आज से चुराह महोत्सव, 11 को होगा भंजराडू महादंगल

आज से चुराह महोत्सव, 11 को होगा भंजराडू महादंगल

सांस्कृतिक संध्या, स्टार नाइट और खेल गतिविधियों से गुलजार रहेगा चुराह मंच


भंजराडू महादंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दमखम

उपमंडल का ऐतिहासिक चुराह मंच एक बार फिर सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। 10 से 12 जुलाई तक तीन दिवसीय चुराह महोत्सव का आयोजन होगा।इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्टार नाइट और ऐतिहासिक भंजराडू महादंगल होगा। पहले और अंतिम दिन यानी 10 और 12 जुलाई को सांस्कृतिक संध्याओं के साथ स्टार नाइट होंगी। स्थानीय कलाकारों के अलावा आमंत्रित कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 11 जुलाई को ऐतिहासिक भंजराडू महादंगल होगा। इसमें हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों के पहलवान अखाड़े में दांव-पेच लगाएंगे। आयोजन समिति ने महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मेला समिति के अध्यक्ष वरिंद्र ठाकुर ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। खेल प्रतियोगिताओं और बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ 10 जुलाई से होगा।