मिंजर में शानदार ड्यूटी, पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

एसपी कार्यालय चंबा में सोमवार को मिंजर मेला-2026 के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल एवं सुचारू आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारि...

मिंजर में शानदार ड्यूटी, पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

मिंजर में शानदार ड्यूटी, पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

एसपी कार्यालय चंबा में सोमवार को मिंजर मेला-2026 के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल एवं सुचारू आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने की।

समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मिंजर मेला-2026 के दौरान खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में पुलिस टीम के समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर समन्वय और अनुशासित व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।