मरीजों और ग्रामीणों को 300 मीटर का अतिरिक्त रास्ता तय कर जाना पड़ेगा PHC और गांव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका से होकर पीएचसी तेलका, गा...
तेलका स्कूल भवन निर्माण से पीएचसी समेत गांवों का रास्ता किया बंद
मरीजों और ग्रामीणों को 300 मीटर का अतिरिक्त रास्ता तय कर जाना पड़ेगा PHC और गांव
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका से होकर पीएचसी तेलका, गांव तेलका, सालवां, बंजोड़ी, प्रोथी को जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को स्कूल प्रबंधन की ओर से बंद करवा दिया गया। स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। ग्रामीणों का तर्क है कि सार्वजनिक रास्ता बंद हो जाने से अब मरीजों और ग्रामीणों को 300 मीटर का अतिरिक्त रास्ता तय कर ही पीएचसी और गांवों को जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि स्कूल प्रबंधन ने सार्वजनिक रास्ते को बहाल नहीं करवाया तो वे एसडीएम सलूणी को ज्ञापन सौंपकर स्कूल प्रबंधन के तानाशाही रवैये की शिकायत करेंगे। इसी रास्ते से होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका में उपचार करवाने के लिए तेलका, भजोत्रा, सालवां, मोड़ा, दरेकड़ी और सियुला पंचायतों के लोगों का भी आनाजाना लगा रहता है।