डमरेरा गांव में गोशाला जलकर राख

   ग्राम पंचायत बनेट के डमरेरा गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक गोशाला में अचानक आग भड़क गई। इस हादसे में गोशाला पूरी तरह जलकर रा...

डमरेरा गांव में गोशाला जलकर राख

डमरेरा गांव में गोशाला जलकर राख

 

 ग्राम पंचायत बनेट के डमरेरा गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक गोशाला में अचानक आग भड़क गई। इस हादसे में गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रभावित सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय करनैल सिंह ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद उन्होंने पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन गोशाला में रखा चारा और तूड़ी आग की भेंट चढ़ गई। अनुमानित रूप से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पटवारी सुधांशु ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द प्रभावित परिवार को राहत राशि दी जाएगी।