बनीखेत-खैरी सड़क पर दरारें, बढ़ा हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस समस्या के समाधान की उठाई मांग  बनेरू नाडू के पास बनीखेत-खैरी सड़क पर दरारों ने हादसे...

बनीखेत-खैरी सड़क पर दरारें, बढ़ा हादसे का खतरा

बनीखेत-खैरी सड़क पर दरारें, बढ़ा हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस समस्या के समाधान की उठाई मांग 

बनेरू नाडू के पास बनीखेत-खैरी सड़क पर दरारों ने हादसे का खतरा बढ़ा दिया है। विभाग इस समस्या के निदान के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में भारी रोष है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण सड़क पर दरारें पड़ गई हैं। स्थानीय निवासी रोशन कुमार, चमन लाल, योगराज, सुरेंद्र, भाग सिंह, प्रेम कुमार, देसराज और सुभाष ने बताया कि समय रहते मरम्मत नहीं कि तो सड़क का बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि समस्या का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।