छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लगी मरीजों की भीड़

बुध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर चंबा मेडिकल कॉलेज में अवकाश के दिन आपातकालीन कक्ष में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक समेत अन्य पै...

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लगी मरीजों की भीड़

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लगी मरीजों की भीड़

बुध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर चंबा मेडिकल कॉलेज में अवकाश के दिन आपातकालीन कक्ष में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक समेत अन्य पैरामेडिकल स्टाफ अपनी-अपनी ड्यूटी पर मशगूल नजर आए।
आपातकालीन कक्ष में पहुंचने वाले मरीज और तीमारदार पहले पर्ची बनाने के लिए पर्ची काउंटर पर पहुंचे। इसके बाद आपातकालीन कक्ष में बैठे चिकित्सक के पास पहुंचे। मरीज चेकअप करवाने के लिए कतार में खड़े रहे। मरीजों को चेकअप करवाने के लिए 20 से 45 मिनट का समय लगा। चिकित्सक ने एक-एक कर मरीज की जांच कर आवश्यक दवाइयां और जरूरी परामर्श दिया। कई मरीजों को हालत गंभीर होने पर जांच के बाद आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया। आपातकालीन कक्ष में स्थिति ऐसी रही कि एक बेड पर दो-दो मरीजों को दाखिल करना पड़ा।