गैस सिलिंडर के लिए गोदाम पर उमड़ी लोगों की भीड़, चीलगाड़ी में लगा जाम

जिला मुख्यालय धर्मशाला में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर मची अफरा-तफरी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को छुट्टी के दिन चीलगाड़ी स्थित गैस एजेंसी के...

गैस सिलिंडर के लिए गोदाम पर उमड़ी लोगों की भीड़, चीलगाड़ी में लगा जाम

गैस सिलिंडर के लिए गोदाम पर उमड़ी लोगों की भीड़, चीलगाड़ी में लगा जाम

जिला मुख्यालय धर्मशाला में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर मची अफरा-तफरी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को छुट्टी के दिन चीलगाड़ी स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर घरेलू सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थिति यह रही कि सुबह नौ बजे से ही लोग लंबी कतारों में लग गए, जिससे सड़क पर पैदल चलने वाले भी परेशान हो गए।

जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग की बार-बार कर रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके उपभोक्ता धैर्य नहीं रख रहे हैं।रविवार को सिलिंडर पहुंचे लोगों ने सड़क के दोनों ओर गाड़ियां बेतरतीब ढंग से खड़ी कर दीं। इस कारण चीलगाड़ी मार्ग पर घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में यही मंजर देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि होम डिलीवरी न होने के कारण उन्हें मजबूरन काम-काज छोड़कर खुद गोदामों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
अफवाहों का बाजार गर्म, अधिकारी बोले- संयम रखें
गैस की किल्लत की अफवाहें आग में घी डालने का काम कर रही हैं। हालांकि इंडेन ऑयल के सीनियर सेल अधिकारी अभिषेक ने स्पष्ट किया कि जिला में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि लोग पैनिक बुकिंग और गोदामों पर भीड़ जमा करने से बचें। बता दें कि प्रशासन गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दे चुका है कि उपभोक्ताओं को उनके घर के पास ही सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएं, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें