घरों में सिलिंडर खाली, रेहड़ियों पर रसोई गैस पर बन रहे उत्पाद

शहर की रेहड़ियों में अब घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल बढ़ गया है जबकि घरों और व्यावसायिक संस्थानों में इसकी कमी खल रही है। रेहड़ी धारक ब्लैक मार्केट...

घरों में सिलिंडर खाली, रेहड़ियों पर रसोई गैस पर बन रहे उत्पाद

घरों में सिलिंडर खाली, रेहड़ियों पर रसोई गैस पर बन रहे उत्पाद

शहर की रेहड़ियों में अब घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल बढ़ गया है जबकि घरों और व्यावसायिक संस्थानों में इसकी कमी खल रही है।
रेहड़ी धारक ब्लैक मार्केट के जरिये घरेलू सिलिंडर खरीदकर खाद्य उत्पाद बना रहे हैं और प्रशासन या खाद्य नियंत्रक विभाग इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ऐसे में आम लोगों के लिए सिलिंडर की उपलब्धता और महंगी हो सकती है जबकि नियमों का उल्लंघन खुलकर हो रहा है।
रेहड़ी धारक ब्लैक में घरेलू सिलिंडर गैस एजेंसी से खरीदकर रेहड़ियों में इस्तेमाल कर रहे हैं। जो लोग घरों में सिलिंडर का इस्तेमाल कम करते हैं, उनसे भी ये लोग सिलिंडर महंगे दामों में खरीद रहे हैं। समय रहते इस कारगुजारी को नहीं रोका गया तो घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति बढ़ जाएगी। आने वाले दिनों में उसकी उपलब्धता भी कम हो सकती है। हालांकि, किसी भी व्यावसायिक संस्थान में घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता लेकिन शहर के ढाबों से लेकर रेहड़ियों में इन दिनों जमकर इन सिलिंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। संबंधित विभाग कार्रवाई करना तो दूर की बात है औचक निरीक्षण करने की भी जहमत नहीं उठा रहा। लोगों में विनोद कुमार, हंसराज, संजय शर्मा, बीर सिंह, केवल और अजय कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी में आम लोगों को 25 दिनों बाद सिलिंडर देने की बात कही जा रही है जबकि रेहड़ियों में कैसे घरेलू सिलिंडर नजर आ रहे हैं। कहीं न कहीं उन्हें भी सिलिंडर मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन व विभाग को सख्ती करने की आवश्यकता है।

उधर, जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अधिकारी कर्ण ठाकुर ने बताया कि रेहड़ियों में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें