छात्राओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक शिकायत समिति का हो गठन, छात्रा को प्रताड़ित करने वाले विभागाध्यक्ष का जल्द हो निलंबन राजकीय महाविद्यालय चंबा परिस...
ओडिशा में छात्रा के आत्मदाह मामले पर चंबा कॉलेज में प्रदर्शन
छात्राओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक शिकायत समिति का हो गठन, छात्रा को प्रताड़ित करने वाले विभागाध्यक्ष का जल्द हो निलंबन
राजकीय महाविद्यालय चंबा परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कार्यकर्ताओं में ओडिशा में छात्रा के आत्महत्या के मामले को लेकर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ओडिशा सरकार से मांग की है कि छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और टिप्पणी करने वाले विभागाध्यक्ष को अविलंब निलंबित किया जाए। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाए। धरने-प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए जिला संयोजक ललित वर्मा ने बताया कि यह घटना बेहद दुखदायक है। छात्रा ने विभागाध्यक्ष की टिप्पणियों से आहत होकर यह कदम उठाया और आत्मदाह कर लिया। कार्यकर्ताओं ने देश के सभी महाविद्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन करने की मांग की है। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रभावी निगरानी तंत्र लागू करने का आग्रह किया है। इस मौके पर कार्यकर्ता साहिल कुमार, उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।