उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भूमि सुधार योजना से आपदा प्रभावितों को मिलेगी राहत

आपदा में जिन लोगों के खेत और मकान हुए क्षतिग्रस्त उन्हें भूमि सुधार योजना के अंतर्गत राहत राशि व भूमि की जाए प्रदान विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत...

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भूमि सुधार योजना से आपदा प्रभावितों को मिलेगी राहत

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भूमि सुधार योजना से आपदा प्रभावितों को मिलेगी राहत

आपदा में जिन लोगों के खेत और मकान हुए क्षतिग्रस्त उन्हें भूमि सुधार योजना के अंतर्गत राहत राशि व भूमि की जाए प्रदान

विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत किहार, भांदल और आसपास की पंचायतों में बारिश से हुए नुकसान का उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने वीरवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि जिन लोगों के खेत और मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भूमि सुधार योजना के अंतर्गत राहत राशि के साथ भूमि भी प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि जिले में नुकसान के लिए सरकार ने अभी तक 15 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मकान क्षति के अनुसार प्रभावितों को एक से सात लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम चंद्रवीर सिंह, तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर और बीडीओ सलूणी कंवर सिंह व ग्राम पंचायत किहार की प्रधान रेखा देवी, किशन और भोटी देवी अन्य मौजूद रहे।