उपायुक्त ने चुराह में जाना आपदा पीडि़तों का हाल

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र चुराह के आपदा प्रभावित क्षेत्रों ग्राम पंचायत गुईला, बोंदेडी, बैरागढ, सतनाला व गुलेई इत्यादि का...

उपायुक्त ने चुराह में जाना आपदा पीडि़तों का हाल

उपायुक्त ने चुराह में जाना आपदा पीडि़तों का हाल

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र चुराह के आपदा प्रभावित क्षेत्रों ग्राम पंचायत गुईला, बोंदेडी, बैरागढ, सतनाला व गुलेई इत्यादि का दौरा किया। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी कठिनाइयों को सुना और आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभागीय साथ ही अधिकारियों-कर्मचारी को राहत और पुनर्वास कार्यों में गति लाने तथा क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों को प्रभावित परिवारों का त्वरित सर्वेक्षण कर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और राहत राशि वितरण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। आनलाइन रेवेन्यू मानिटरिंग सिस्टमत्त्आरएमएस पर अपनी निजी संपति को हुई क्षति की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। पंचायती राज प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्यों को जल्द शुरू करने को कहा। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड और ग्रामीण विकास विभाग द्धारा विभिन्न व्यवस्थाओं की बहाली के लिए अब तक किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।संबंधित विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना भी की।
 

आपदा प्रभावित लोगों की सुनी समस्याएं

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों में द्बशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया। इससे पहले उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास तीसा का भी दौरा कर छात्राओं को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी द्बाप्त की। उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके भविष्य निर्माण में शिक्षा के महत्व पर बल दिया तथा उन्हें लगन और आत्मविश्वास के साथ पढाई करने को द्बेरित किया। इस अवसर उपमंडलाधिकाीी चुराह अंकुर ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार व तहसीलदार आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।