डलहौज़ी डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में देवी देहरा के युवाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

जैगुआर जिम के प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीते कई मेडल  पालमपुर के चिंबलहार में हुई बेंच प्रेस और डेडल...

डलहौज़ी डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में देवी देहरा के युवाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

डलहौज़ी डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में देवी देहरा के युवाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

जैगुआर जिम के प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीते कई मेडल 

पालमपुर के चिंबलहार में हुई बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में देवी देहरा क्षेत्र के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। जैगुआर जिम के प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। जिम के कोच सनी पंडित ने 145 किलोग्राम की बेंच प्रेस लगाकर गोल्ड मेडल (प्रथम स्थान) प्राप्त किया। सक्षम ठाकुर ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में 110 किलोग्राम की डेडलिफ्ट लगाई। अक्षय राजपूत ने 170 किलोग्राम डेडलिफ्ट और 100 किलोग्राम बेंच प्रेस के साथ शानदार प्रयास करते हुए दोनों प्रतिभागियों ने कांस्य पदक जीते। धीरज ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में 140 किलोग्राम की डेडलिफ्ट उठाकर प्रतिभा का परिचय दिया। परविंद्र ठाकुर ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में 140 किलोग्राम की डेडलिफ्ट लगाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। राहुल ठाकुर ने बेंच प्रेस में 60 किलोग्राम भार उठाया। सागर भुगालिया ने 165 किलोग्राम की डेडलिफ्ट और 75 किलोग्राम की बेंच प्रेस लगाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।