सुंदरासी समेत विभिन्न पड़ावों में उफनते नालों के बीच बनाई पुलियां पार करते समय उन्हें लग रहा डर मणिमहेश के श्रद्धालुओं की खराब मौसम इस बार खूब परीक...
श्रद्धालु बोले- उफनते नालों को देख लग रहा डर, भोलेनाथ के जयकारों के साथ बढ़ा रहे कदम
सुंदरासी समेत विभिन्न पड़ावों में उफनते नालों के बीच बनाई पुलियां पार करते समय उन्हें लग रहा डर
मणिमहेश के श्रद्धालुओं की खराब मौसम इस बार खूब परीक्षा ले रहा है। पंजाब से पहुंचे अमनदीप, जसवीर और मनेंद्र सिंह ने बताया कि सुंदरासी समेत विभिन्न पड़ावों में उफनते नालों के बीच बनाई पुलियां पार करते समय उन्हें डर जरूर लगा, लेकिन भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए वे बढ़ रहे हैं। बरसात के मौसम में एकदम बारिश और धूप खिलने का क्रम जारी है। ऐसे में नालों में भी जलस्तर बढ़ जाने से वे चिंतित जरूर हो रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि भगवान के प्रति आस्था और हौसले से वे यात्रा कर रहे हैं।