एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल के 19वें संस्करण के तहत पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतने के साथ ही मै...
Dharamshala: IPL में पंजाब की लगातार पांचवीं हार, मुम्बई की जीत में शार्दुल और तिलक वर्मा बने नायक
एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल के 19वें संस्करण के तहत पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतने के साथ ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इस हार के साथ पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम की यह लगातार चौथी हार रही, जबकि धर्मशाला के होम ग्राउंड पर भी दूसरी बार निराशा हाथ लगी। आईपीएल में पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करने वाले जसप्रीत बुमराह का पहले गेंदबाजी का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ और गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पंजाब किंग्स पर दबाव बनाए रखा। लगातार विकेट गिरने और रनगति पर लगाम के चलते पंजाब बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन, कोनोली और ओमरजाई ने टीम के रन जोड़े। वहीं इसके विपरीत मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट हासिल किए। मुंबई के गेंदबाजों ने पावरप्ले से लेकर डेथ ओवरों तक कसी हुई गेंदबाजी की। शुरुआती झटकों के बाद पंजाब के बल्लेबाज लय नहीं पकड़ सके और टीम अपेक्षित बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।
वहीं 200 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी रही। मुंबई का पहला विकेट 61 रन पर गिरा। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा, रिकल्टन और तिलक वर्मा ने टीम को जीत की राह पर पहुंचाया। तिलक वर्मा ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। अहम मौकों पर साझेदारी ने पंजाब की वापसी की उम्मीदों को झटका दिया और मुंबई ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस हार के साथ पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम की यह लगातार पांचवीं हार रही, जबकि धर्मशाला के होम ग्राउंड पर भी दूसरी बार निराशा हाथ लगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब पंजाब को अपने अगले दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। हार ने टीम के समीकरण और दबाव दोनों बढ़ा दिए हैं।