ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जोनल अस्पताल धर्मशाला में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी देखी जा रही है। बीत...
धर्मशाला में ठंड के साथ वायरल का 'अटैक', अस्पताल में बढ़ी मरीजों की कतारें
ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जोनल अस्पताल धर्मशाला में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी देखी जा रही है। बीते कुछ दिनों से अस्पताल की मेल, फीमेल और चाइल्ड ओ.पी.डी. में रोजाना करीब 100 से 120 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार मरीजों की संख्या अधिक है।
डाक्टरों के अनुसार अचानक तापमान में गिरावट, ठंडी हवाएं और लापरवाही बरतना इन बीमारियों की मुख्य वजह बन रहा है। अस्पताल की मैडीसिन और चाइल्ड ओ.पी.डी. में सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर और गले के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
ठंड में सतर्कता जरूरी, बचाव से ही मिलेगी राहत
विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के मौसम में लापरवाही ही सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार की मुख्य वजह बन रही है। गर्म कपड़े न पहनना, ठंडा पानी पीना, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना सावधानी जाना और इम्यूनिटी कमजोर होना संक्रमण को बढ़ावा देता है। ऐसे में बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।