नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार

एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ पर ऑफिशियल बयान का अभी इंतजार  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उ...

नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार

नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार

एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ पर ऑफिशियल बयान का अभी इंतजार 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया  गया।  उनके परिवार समेत एक्टर अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्ष्य कुमार जैसे अभिनेता इस दौरान मौजूद रहे। धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी। धर्मेंद्र जुहू में देओल बंगले में रह रहे थे, उनके बेटे सनी देओल उनके साथ थे। उनकी पहली पत्नी प्रकाश और पहली शादी से हुई बेटियां भी उनके घर पर उनके आस-पास थीं। एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हैं। जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ पर ऑफिशियल बयान का इंतजार है। 

एक युग का अंत - करण जौहर

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के निधन को लेकर पोस्ट किया, "यह एक युग का अंत है... एक बहुत बड़ा मेगा स्टार... मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक HERO का रूप... बहुत हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस... वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे... सिनेमा के इतिहास के पन्नों में खास और शानदार तरीके से मौजूद हैं..." 

300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक रहे। 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें 'शोले', 'चुपके चुपके', 'सीता और गीता', 'धरम वीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उनके डायलॉग आज भी खूब दोहराए जाते हैं, जिसमें शोले का  'बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना' सबसे ज्यादा हिट रहा है। 

अगले महीने रिलीज होगी आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव थे। उन्हें कुछ वक्त पहले फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'तेरी बातों... में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वो अब अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' में भी नजर आने वाले हैं। ये एक्टर की आखिरी फिल्म है, जो इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी। अफसोस इस बात का है कि फिल्म रिलीज से पहले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे।