सुंडला में आपदा के समय बताए बचाव के उपाए

सुंडला में नागरिक सुरक्षा बेसिक ट्रेनिंग में 48 स्वयंसेविकों को दी जानकारी सुंडला में आयोजित पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बेसिक ट्रेनिंग का...

सुंडला में आपदा के समय बताए बचाव के उपाए

सुंडला में आपदा के समय बताए बचाव के उपाए

सुंडला में नागरिक सुरक्षा बेसिक ट्रेनिंग में 48 स्वयंसेविकों को दी जानकारी

सुंडला में आयोजित पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बेसिक ट्रेनिंग कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन कंपनी कमांडर महिंद्र शर्मा, हवलदार कुलदीप ठाकुर व प्रेम राज बसंत आदि की देखरेख में किया। प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, अग्निशमन तकनीक, भीड नियंत्रण, आपातकालीन प्रतिक्रिया और नागरिक सुरक्षा में स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक संकट के समय जीवन व संपत्ति की रक्षा में दे सकते हैं बडा योगदान 

प्रतिभागियों को कई व्यावहारिक अभ्यास भी करवाए गए ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक प्रशासन के साथ मिलकर संकट के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और जीवन व संपत्ति की रक्षा में बडा योगदान दे सकते हैं। प्राप्त ज्ञान और कौशल से उन्हें अपने गांव और क्षेत्र में सुरक्षा तथा आपदा तैयारी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। युवा, महिलाएं और सामाजिक रूप से सक्रिय नागरिकों सहित 48 से स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।