भोजन की गुणवत्ता से न करें समझौता

चंबा के प्राचार्य डा. पंकज गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रदीन ने शुक्रवार को परिसर का किया औचक्क निरीक्षण  पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काले...

भोजन की गुणवत्ता से न करें समझौता

भोजन की गुणवत्ता से न करें समझौता

चंबा के प्राचार्य डा. पंकज गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रदीन ने शुक्रवार को परिसर का किया औचक्क निरीक्षण 

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चंबा के प्राचार्य डा. पंकज गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रदीन ने शुक्रवार को परिसर का औचक्क निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधआों का जायजा लिया। इस औचक्क निरीक्षण के दौरान प्राचार्य व चिकित्सा अधीक्षक ने आपातकालीन कक्ष, सेंट्रल लैब, स्त्री रोग वार्ड, मेडिसिन वार्ड व रसोईघर सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर स्टाफ के साथ बातचीत की। इस निरीक्षण के दौरान उजागर कुछेक कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को भी लोगों की सहायता करने के आदेश जारी किए। उन्होंने साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना। कालेज प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि स्टाफ की समस्याओं के समाधान को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।

मेडिकल कालेज में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को न हो कोई असुविधा

उन्होंने रसोईघर के निरीक्षण के दौरान कार्य में जुटे कर्मचारियों को भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, मेडिकल कालेज चंबा के प्राचार्य डा. पंकज गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कालेज में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से मरीज अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें कोई असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। इसलिए समय-समय पर अस्पताल का औचक्क निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी मेडिकल कालेज का औचक्क निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उजागर हुई कमियों को दूर कर लिया गया है।