दो दिन की मशक्कत के बाद खुली द्रम्मण-सिहुंता-चुवाड़ी सडक़

भारी बारिश के कारण पिछले दो दिनों से बंद पड़ा द्रम्मण-सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग सोमवार शाम को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। रविवार सुबह पनियाला माता मं...

दो दिन की मशक्कत के बाद खुली द्रम्मण-सिहुंता-चुवाड़ी सडक़

दो दिन की मशक्कत के बाद खुली द्रम्मण-सिहुंता-चुवाड़ी सडक़

भारी बारिश के कारण पिछले दो दिनों से बंद पड़ा द्रम्मण-सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग सोमवार शाम को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। रविवार सुबह पनियाला माता मंदिर के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें सडक़ पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।

लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाली के लिए मौके पर दो पोकलेन मशीनें तैनात कीं और लगातार दो दिनों तक युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य किया। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार शाम को सडक़ को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विवेक कुमार ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार मौके पर तैनात रहीं, तेजी से मलबा हटाने का कार्य पूरा किया गया।