ड्राई स्पैल से डलहौजी का पर्यटन कारोबार हुआ चौपट

टूरिस्ट प्लेस डलहौजी में बारिश और बर्फबारी न होने से नहीं आ रहे सैलानी, बातावरण में धूल ही धूल पर्यटन नगरी डलहौजी में मौसम के लंबे ड्राई स्पैल ने प...

ड्राई स्पैल से डलहौजी का पर्यटन कारोबार हुआ चौपट

ड्राई स्पैल से डलहौजी का पर्यटन कारोबार हुआ चौपट

टूरिस्ट प्लेस डलहौजी में बारिश और बर्फबारी न होने से नहीं आ रहे सैलानी, बातावरण में धूल ही धूल

पर्यटन नगरी डलहौजी में मौसम के लंबे ड्राई स्पैल ने पर्यटन कारोबार को चौपट करके रख दिया है। बारिश व बर्फबारी न होने के कारण पर्यटकों की आवाजाही में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। अब शहर में वीकेंड तक सीमित कारोबार भी प्रभावित होने लगा है। ऐसे में विंटर सीजन में कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीदें भी धूमिल होती नजर आ रही हैं। विंटर सीजन में पर्यटक डलहौजी में बर्फबारी में अठखेलियां करने का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। मगर इस बार मौसम के ड्राई रहने से अभी तक शहर और आसपास के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ की पहली फुहार भी नहीं गिरी है।। इस कारण पर्यटक डलहौजी का रूख नहीं कर रहे हैं।

क्रिसमस व नववर्ष का जश्न मानने के लिए पर्यटकों के डलहौजी आने की उम्मीद 

हालात यह है कि शुष्क ठंड के चलते वीकेंड पर भी बहुत कम संख्या में पर्यटक डलहौजी का रूख कर रहे हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में आई आपदा ने पहले ही पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान पहुंचाया था। उम्मीद थी कि विंटर सीजन में बर्फबारी होगी। ऐसे में यह नुकसान काफी हद तक पूरा हो सकेगा। मगर ड्राई मौसम ने इस उम्मीद पर भी पानी फेर दिया है।। उन्होंने बताया कि अब सारी उम्मीदें क्रिसमस और नववर्ष पर आ टिकी है। क्रिसमस व नववर्ष का जश्न मानने के लिए पर्यटकों के डलहौजी आने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मौसम के ड्राई स्पैल से सुबह-शाम शुष्क ठंड पड रही है। बारिश न होने से पूरा वातावरण धूल से भर गया है। मौसम के इन बदले तेवरों के चलते डलहौजी के पर्यटन कारोबार को बुरी तरह प्रभावित करके रख दिया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में बर्फबारी होती है तो यह पर्यटकों की आमद बढाकर पर्यटन उद्योग को संजीवनी दे सकती है।

क्रिसमस और नववर्ष पर बर्फबारी की आस

होटल कारोबारियों ने बताया कि अब बर्फबारी की सारी उम्मीदें क्रिसमस और नववर्ष पर आ टिकी है। क्रिसमस व नववर्ष का जश्न मानने के लिए पर्यटकों के डलहौजी आने की उम्मीद है।