चंबा के रेडक्रॉस मेले में लगेगा ईट राइट का तडक़ा

उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि 24 अक्तूबर को प्रस्तावित जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले के साथ ईट राइट मेले का भी संयु...

चंबा के रेडक्रॉस मेले में लगेगा ईट राइट का तडक़ा

चंबा के रेडक्रॉस मेले में लगेगा ईट राइट का तडक़ा

उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि 24 अक्तूबर को प्रस्तावित जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले के साथ ईट राइट मेले का भी संयुक्त आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के साथ आमजन को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना है। वह सोमवार को बचत भवन चंबा में मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न सरकारी विभागों, बैंकों, विद्युत परियोजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों और निजी संस्थाओं की ओर से विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनियां और स्टाल लगाए जाएंगे।सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भी स्टाल लगाकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। स्टालों में खान-पान की सामग्री के साथ विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को मेले में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय व्यंजनों और पौष्टिक आहार को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने पर जोर दिया, ताकि लोगों को स्थानीय एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने प्लास्टिक की प्लेटों के स्थान पर पत्तलों के उपयोग को बढ़ावा देने और कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी बाल देखभाल केंद्रों के बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और आमजन को रेडक्रॉस के मानवीय सरोकारों, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक आहार, सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया जाए। मेले के दौरान रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने विभागों को तैयारियां पूरा करने के दिए निर्देश उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और प्रभावी सहभागिता के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि मेले का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, एसडीएम चिराग शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी शुगल सिंह, सहायक नियंत्रक खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद, उपनिदेशक पशुपालन राकेश भंगालिया, जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार, डीएफएससी कर्ण और जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।