जंक फूड खाने से बच्चों में बढ़ रही बीपी की समस्या

धर्मशाला। बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जोनल अस्पताल धर्मशाला में कुछ समय से ऐसे म...

जंक फूड खाने से बच्चों में बढ़ रही बीपी की समस्या

जंक फूड खाने से बच्चों में बढ़ रही बीपी की समस्या

धर्मशाला। बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जोनल अस्पताल धर्मशाला में कुछ समय से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां कम उम्र के बच्चों में ही ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या सामने आ रही है।

रोजाना जंक फूड और बाहर का खाना खाने की आदत से बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जो आगे चलकर हाई बीपी जैसी गंभीर समस्या का कारण बन रही है। बच्चों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्क्रीन टाइम बढ़ना भी इस समस्या को और गंभीर बना रहा है। पिछले कुछ समय से इस तरह से मामले सामने आने लगे हैं कि बच्चों में जंक फूड खाने से बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है, जिससे उनमें बीपी की समस्या भी आ रही है।

धर्मशाला अस्पताल की किशोर परामर्शदाता रीना कुमारी ने बताया कि पहले जहां बीपी की समस्या व्यस्कों में अधिक देखी जाती थी, वहीं अब छोटे बच्चों में ऐसी समस्या आना चिंता का विषय है। समय रहते इस पर ध्यान न दिया गया तो भविष्य में हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। माह में इस तरह से दो से तीन मामले आ रहे हैं।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें