तीन साल से नहीं बन पाए बनीखेत रेस्ट हाउस के आठ कमरे

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में अडंगा किसने डाला बनीखेत स्थित विश्राम गृह में तीन साल पहले स्वीकृत हुए आठ कमरों का निर्माण कार्य अब तक पू...

तीन साल से नहीं बन पाए बनीखेत रेस्ट हाउस के आठ कमरे

तीन साल से नहीं बन पाए बनीखेत रेस्ट हाउस के आठ कमरे

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में अडंगा किसने डाला

बनीखेत स्थित विश्राम गृह में तीन साल पहले स्वीकृत हुए आठ कमरों का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में विकास को पंख लगाने के लिए प्रदेश सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरती कम ही दिखाई दे रही हैं। आलम, यह है कि वर्तमान समय में कछुआ चाल से कमरों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण रेस्ट हाउस में वीआईपी कमरे बनना अब दूर की बात लगता है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लोगाें के इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि रेस्ट हाउस के कमरों के निर्माण के लिए बजट की कोई कमी नहीं हैं। रेस्ट हाउस के वीआईपी कमरे बनने पर ये अब तक का बेहतरीन रेस्ट हाउस होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब निर्माण कार्य में अडंगा किसने डाला है ये स्थानीय नेता ही जाने। बनीखेत को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी कमी नहीं रखी जा रही है। बशर्ते, समय पर सरकार के पास प्रस्ताव तो पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आगामी 2026 तक रेस्ट हाउस के वीआईपी कमरे बन कर तैयार हो जाएंगे।