जुलाहकड़ी के आठ स्कूली बच्चे मेडिकल कॉलेज रेफर, मुफ्त होगा इलाज

बच्चों को येलो रेफर कार्ड दिखाने पर उन्हें लाइन में नहीं होना पड़ेगा खड़े  राजकीय माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला लोअर जुलाहकड़ी के आठ विद्यार्थी...

जुलाहकड़ी के आठ स्कूली बच्चे मेडिकल कॉलेज रेफर, मुफ्त होगा इलाज

जुलाहकड़ी के आठ स्कूली बच्चे मेडिकल कॉलेज रेफर, मुफ्त होगा इलाज

बच्चों को येलो रेफर कार्ड दिखाने पर उन्हें लाइन में नहीं होना पड़ेगा खड़े 

राजकीय माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला लोअर जुलाहकड़ी के आठ विद्यार्थी विशेषज्ञ से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए। इनमें तीन बच्चे त्वचा, दो कान, दो दांत और एक बच्चा सही तरीके से बोल नहीं पा रहा था। अब इनका पूरा इलाज मुफ्त होगा। सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इन दोनों पाठशालाओं में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। करीब 67 बच्चों में सिर से लेकर पांव तक हर बीमारी की स्क्रीनिंग की गई। इसमें आठ बच्चे विभिन्न बीमारी से गंभीर रूप से ग्रसित मिले। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके लिए इन बच्चों को येलो रेफर कार्ड भी दिया गया है। जिसे दिखाने पर उन्हें लाइन में खड़े नहीं होना पड़ेगा।

आरबीएसके के तहत जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की होगी जांच

स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉक्टर नीरज गुप्ता, फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार और एएनएम अनुराधा सहित अन्य ने बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि आरबीएसके के तहत जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसमें जो भी बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रसित मिल रहे हैं, उनका मुफ्त इलाज करने की व्यवस्था भी इसी कार्यक्रम के तहत की जा रही है।