चंबा। जिला रोजगार कार्यालय में निजी कंपनी की ओर से आयोजित परिसर साक्षात्कार में काफी कम युवा पहुंचे। परिसर साक्षात्कार में आठ युवाओं ने भाग लिया। इनमे...
आठ युवा पहुंचे, छह को मिली जूनियर हेल्पर की नौकरी
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय में निजी कंपनी की ओर से आयोजित परिसर साक्षात्कार में काफी कम युवा पहुंचे। परिसर साक्षात्कार में आठ युवाओं ने भाग लिया। इनमें छह को निजी कंपनी की ओर से जूनियर हेल्पर के पद पर चयनित किया। अन्य दो युवा इंटरव्यू की बाधा को पार नहीं कर पाए। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि निजी कंपनी ने साक्षात्कार लिए मगर बारिश की वजह काफी कम संख्या में बेरोजगार युवा पहुंचे। जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।