बनीखेत में नहीं सताएगी अब बिजली की समस्या

 नगर पंचायत बनीखेत समेत सहित पंचायत बनीखेत, ढलोग, टप्पर, शेरपुर, बगढ़ार, नगाली, समलेऊ के अधीन आने वाले गांवों में बिजली की आंख-मिचौनी से राहत मिल...

बनीखेत में नहीं सताएगी अब बिजली की समस्या

बनीखेत में नहीं सताएगी अब बिजली की समस्या

 नगर पंचायत बनीखेत समेत सहित पंचायत बनीखेत, ढलोग, टप्पर, शेरपुर, बगढ़ार, नगाली, समलेऊ के अधीन आने वाले गांवों में बिजली की आंख-मिचौनी से राहत मिलने वाली है।
बनीखेत बस स्टैंड के पास 33 केवी क्षमता का सब स्टेशन बन रहा है। आरडीएसएस स्कीम के तहत दस करोड़ रुपये से बनने वाले सब स्टेशन का कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड को आवंटित किया है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कर संचालित करने का लक्ष्य रखा है। सब स्टेशन संचालित होने से क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।

क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता अकसर अघोषित बिजली कटों से परेशान हैं। इसका कारण क्षेत्र के लिए बिजली की सप्लाई 33 केवी डलहौजी से होना है। आबादी और उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि से डलहौजी सब स्टेशन पर अतिरिक्त लोड पड़ने से बिजली सप्लाई में दिक्कतें आती रही हैं। ऐसे में बिजली बोर्ड प्रबंधन ने प्रस्ताव स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा। स्वीकृति मिलने पर ऑनलाइन टेंडरिंग के जरिये कार्य ठेकेदार को सौंपा गया है।

उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौड़ ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखकर बोर्ड ने दस करोड़ से बनने वाले सब स्टेशन का प्रस्ताव भेजा था। इसे हरी झंडी मिलने पर कार्य ठेकेदार को आवंटित किया है। सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में ही सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें