उपायुक्त बोले, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मिलेगी राहत, जिला स्तरीय समिति का गठन उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि जिला में प्रधानमंत्री...
पात्र महिलाओं को मिलेंगे नि:शुल्क LPG गैस कनेक्शन
उपायुक्त बोले, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मिलेगी राहत, जिला स्तरीय समिति का गठन
उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि जिला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्र महिलाओं को नए नि:शुल्क LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति का गठन कर दिया गया है। यह समिति योजना से जुड़े सभी कार्यों की निगरानी करेगी। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का उददेश्य गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करवाना है। उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2050 रूपए मूल्य तक का निशुल्क LPG कनेक्शन दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों में पूर्ण रूप से भरा हुआ केवाईसी फार्म, पहचान प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आवेदक सहित पूरे परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वंचना घोषणा पत्र आदि आवेदन के साथ प्रस्तुत करने होंगे। लाभार्थियों के घर का भौतिक निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंच सके।
मासिक आय 10 हजार रुपए से होनी चाहिए कम
उपायुक्त ने बताया कि योजना की पात्रता में परिवार की मासिक आय 10 हजार रुपए से कम तथा किसी भी सदस्य के नाम LPG कनेक्शन नहीं होना अनिवार्य है। योजना से लाभ लेने के इच्छुक पात्र परिवार की महिलाएं आनलाइन पोर्टल डब्लूडब्लूडब्लू पीएमयूवाई जीओवी.इन, डब्लूडब्लूडब्लू सीएक्स इंडियनआयल. इन, डब्लूडब्लूडब्लू माय ईभारतगैस काम और डब्लूडब्लूडब्लू-मायएचपीगैस. इन पर आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आवेदन, कामन सर्विस सेंटर, नामांकन शिविर, हेल्प डेस्क अथवा निकटतम LPG वितरक कार्यालय में भी किए जा सकते हैं।